लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से संबंधित नया आदेश जारी किया गया है। इस आदेश में पहले से पंजीकृत आवेदकों के प्रोफाइल अपडेट, दस्तावेज अपलोड एवं जानकारी सत्यापन की तिथियों में संशोधन किया गया है। MP Guest Faculty Recruitment 2026 DPI New Update की संपूर्ण जानकारी नीचे लेख में दी गई है ।
यह आदेश शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अतिथि शिक्षक आमंत्रण हेतु पूर्व से पंजीकृत आवेदकों की जानकारी अपडेट एवं सत्यापन प्रक्रिया के संबंध में जारी किया गया है।
महत्वपूर्ण अपडेट
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार:
✅ पंजीकृत आवेदक अब अपनी प्रोफाइल अपडेट कर सकेंगे। ✅ दस्तावेज अपलोड एवं आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। ✅ पोर्टल पर जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। ✅ Guest Teacher Portal 2.0 का डेटा Portal 3.0 में मर्ज किया जा रहा है।
दनाम
नई महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates New)
विवरण / प्रक्रिया
तिथि / समय
प्रोफाइल अपडेट एवं दस्तावेज अपलोड प्रारंभ
12 मई 2026
प्रोफाइल अपडेट एवं संशोधन की अंतिम तिथि
22 मई 2026
पैनल जानकारी / User ID Merge Request एवं सत्यापन
22 मई 2026 से 28 मई 2026
क्या-क्या कार्य करने होंगे?
अतिथि शिक्षक पोर्टल पर पंजीकृत उम्मीदवारों को निम्न कार्य करने होंगे:
प्रोफाइल अपडेट
आवश्यक दस्तावेज अपलोड
गलत जानकारी में सुधार
Portal 2.0 से Portal 3.0 में डेटा मर्ज
User ID सत्यापन
महत्वपूर्ण निर्देश
सभी उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर अपनी जानकारी अपडेट कर लें।
दस्तावेज सही एवं स्पष्ट अपलोड करें।
निर्धारित समय के बाद पोर्टल में संशोधन संभव नहीं होगा।
जिन उम्मीदवारों का डेटा मर्ज नहीं हुआ है, वे Merge Request प्रक्रिया पूरी करें।
आदेश जारी होने की तिथि
आदेश जारी दिनांक – 12 मई 2026
संदर्भ पत्र क्रमांक – 548-549 भोपाल दिनांक 29.04.2026
Note: यदि आप मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती 2026-27 के लिए पहले से पंजीकृत हैं, तो यह अपडेट आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। समय रहते अपनी प्रोफाइल अपडेट, दस्तावेज अपलोड एवं डेटा सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें ताकि भविष्य की भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या न हो।
Important Links for MP Guest Faculty Bharti 2026 DPI New Update
विनम्र निवेदन 🙏: “यदि आपको यह जानकारी पसंद आई तो अपने सभी दोस्तों एवं रिश्तेदारों के साथ शेयर करना ना भूले और इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने में हमारी मदद करें, जिससे मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को नए-नए अवसरों की जानकारी इस वेबसाइट के माध्यम से समय-समय पर मिलती रहे, इस पोस्ट को अंत तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद !”