भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा Assistant Loco Pilot (ALP) पदों पर बड़ी भर्ती जारी की गई है। यह भर्ती देशभर के विभिन्न रेलवे ज़ोन में की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन के दौरान अपने पसंदीदा रेलवे ज़ोन का चयन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो इन रिक्त पदों में रुचि रखते हैं और सभी पात्रता मानदंड पूरे करते हैं, वे अधिसूचना पढ़कर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में ITI, डिप्लोमा एवं इंजीनियरिंग योग्यताधारी अभ्यर्थियों के लिए शानदार अवसर दिया गया है। RRB Recruitment 2026 – Assistant Loco Pilot ALP की संपूर्ण जानकारी हिंदी में इस लेख में दी गई है ।
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से निम्न में से कोई योग्यता होना आवश्यक है:
ITI
डिप्लोमा
इंजीनियरिंग डिग्री
संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिसशिप
अंतिम वर्ष/सेमेस्टर का रिजल्ट प्रतीक्षित उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते।
वेतन (Salary)
पदनाम
वेतनमान
असिस्टेंट लोको पाइलट – लेबल 2 के अनुसार
₹19,900 प्रतिमाह
आवेदन शुल्क (Application Fees)
वर्ग
शुल्क
सामान्य / OBC / EWS
₹500/-
SC / ST / महिला / EBC / Ex-Serviceman
₹250/-
CBT-1 परीक्षा में शामिल होने पर शुल्क का कुछ भाग वापस किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
भर्ती प्रक्रिया निम्न चरणों में आयोजित होगी:
CBT-1 परीक्षा
CBT-2 परीक्षा
Computer Based Aptitude Test (CBAT)
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल परीक्षण
मेडिकल मानक
Assistant Loco Pilot पद के लिए उम्मीदवारों को A-1 मेडिकल स्टैंडर्ड पूरा करना होगा। इसमें आँखों की रोशनी, कलर विज़न एवं अन्य फिटनेस परीक्षण शामिल हैं। LASIK सर्जरी करवाने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।
आयु सीमा (Age Limit)
विवरण
दिनांक 01-07-2026 की स्थिति में
न्यूनतम आयु
18 वर्ष
अधिकतम आयु
30 वर्ष
महत्वपूर्ण निर्देश
एक उम्मीदवार केवल एक ही RRB में आवेदन कर सकता है।
एक से अधिक आवेदन करने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
आवेदन करते समय लाइव फोटो कैप्चर करना अनिवार्य होगा।
आवेदन भरने से पहले उम्मीदवार अपनी पात्रता अवश्य जांच लें।
CBT परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी एवं 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
रेलवे भर्ती बोर्ड में Assistant Loco Pilot ALP भर्ती 2026 निष्कर्ष
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा निकाली गई Assistant Loco Pilot (ALP) भर्ती 2026 युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। कुल 11127 पदों पर भर्ती होने जा रही है, जिसमें आकर्षक वेतन एवं सरकारी नौकरी की सुरक्षा मिलेगी। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें।
Important Links for RRB Assistant Loco Pilot Bharti 2026
विनम्र निवेदन 🙏: “यदि आपको यह जानकारी पसंद आई तो अपने सभी दोस्तों एवं रिश्तेदारों के साथ शेयर करना ना भूले और इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने में हमारी मदद करें, जिससे मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को नए-नए अवसरों की जानकारी इस वेबसाइट के माध्यम से समय-समय पर मिलती रहे, इस पोस्ट को अंत तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद !”