यदि आप भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार अवसर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN No. 02/2026 के तहत Technician Grade-I Signal एवं Technician Grade-III के कुल 6565 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से प्रारंभ हो चुकी है तथा इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 29 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार Pay Level-5 एवं Pay Level-2 के अंतर्गत आकर्षक वेतन, महंगाई भत्ता (DA), HRA, TA सहित रेलवे की अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी। यदि आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, तो इस लेख में योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, वेतन, महत्वपूर्ण तिथियां तथा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है। Railway RRB Technician Recruitment 2026 की संपूर्ण जानकारी हिंदी में इस लेख में दी गई है ।
Technician Grade-I Signal एवं Technician Grade-III
कुल पद
6557
नौकरी का प्रकार
Central Government Job
आवेदन प्रक्रिया
Online
आवेदन प्रारम्भ
30 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि
29 जुलाई 2026
वेतन
Pay Level-5 एवं Pay Level-2 (₹19,900 से ₹29,200 प्रारंभिक बेसिक पे)
नौकरी का स्थान
सम्पूर्ण भारत
आधिकारिक वेबसाइट
www.rrbapply.gov.in
पदों का विवरण
पद का नाम
रिक्त पद
Technician Grade-I Signal
323
Technician Grade-III
6234
कुल पद
6557
नोट: विभिन्न Railway Zones एवं RRB के अनुसार विस्तृत Vacancy Annexure-B में उपलब्ध है। भर्ती के दौरान आवश्यकता के अनुसार रिक्तियों की संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
विवरण
तिथि
आधिकारिक अधिसूचना जारी
जून 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ
30 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि
29 जुलाई 2026 (23:59 बजे तक)
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि
29 जुलाई 2026
आवेदन संशोधन (Correction Window)
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार
CBT परीक्षा
बाद में घोषित की जाएगी
शैक्षणिक योग्यता
रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास आवेदन की अंतिम तिथि तक निर्धारित शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता होना अनिवार्य है। अंतिम वर्ष/सेमेस्टर का परिणाम प्रतीक्षित (Result Awaited) अभ्यर्थी आवेदन के पात्र नहीं होंगे। इंजीनियरिंग डिप्लोमा/डिग्री को ITI के स्थान पर स्वीकार नहीं किया जाएगा, जब तक कि किसी पद के लिए अलग से उल्लेख न किया गया हो।
पद का नाम
शैक्षणिक योग्यता
Technician Grade-I Signal
संबंधित विषय में B.Sc. / Engineering Diploma / Engineering Degree (अधिसूचना के अनुसार)
Technician Grade-III
10वीं (Matric/SSLC) + ITI (NCVT/SCVT) अथवा संबंधित ट्रेड में Course Completed Act Apprenticeship (CCAA)
महत्वपूर्ण: प्रत्येक ट्रेड की विस्तृत योग्यता Annexure-A में अलग-अलग दी गई है। आवेदन करने से पहले संबंधित ट्रेड की योग्यता अवश्य देखें।
आयु सीमा
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार दोनों पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।
पद का नाम
न्यूनतम आयु
अधिकतम आयु
Technician Grade-I Signal
18 वर्ष
33 वर्ष
Technician Grade-III
18 वर्ष
30 वर्ष
आयु की गणना: 01 जुलाई 2026 के अनुसार।
आयु में छूट (Age Relaxation)
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
श्रेणी
आयु में छूट
SC / ST
5 वर्ष
OBC (NCL)
3 वर्ष
PwBD (UR)
10 वर्ष
PwBD (OBC)
13 वर्ष
PwBD (SC/ST)
15 वर्ष
Ex-Servicemen
नियमानुसार
रेलवे कर्मचारी (Eligible)
नियमानुसार
विधवा / तलाकशुदा / न्यायिक रूप से पृथक महिला
नियमानुसार
विस्तृत आयु छूट का विवरण आधिकारिक अधिसूचना में दिया गया है।
वेतन
रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को 7th Central Pay Commission (CPC) के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा।
पद
Pay Level
प्रारंभिक बेसिक वेतन
Technician Grade-I Signal
Level-5
₹29,200/- प्रतिमाह
Technician Grade-III
Level-2
₹19,900/- प्रतिमाह
इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को निम्नलिखित भत्ते भी प्राप्त होंगे—
महंगाई भत्ता (Dearness Allowance)
मकान किराया भत्ता (HRA)
परिवहन भत्ता (TA)
चिकित्सा सुविधा
रेलवे पास एवं अन्य सुविधाएं
NPS एवं अन्य सरकारी लाभ
आवेदन शुल्क
वर्ग
शुल्क
सामान्य / OBC / EWS
₹500/-
SC / ST / PwBD / Ex-Servicemen / महिला / Transgender / EBC
₹250/-
परीक्षा शुल्क रिफंड
General/OBC/EWS उम्मीदवार CBT में उपस्थित होने पर ₹500 में से ₹400 (बैंक शुल्क काटकर) वापस प्राप्त करेंगे।
SC/ST/PwBD/महिला/Ex-Servicemen/EBC उम्मीदवारों को CBT में उपस्थित होने पर ₹250 का शुल्क (बैंक शुल्क काटकर) वापस कर दिया जाएगा।
शुल्क भुगतान का माध्यम
UPI
Debit Card
Credit Card
Internet Banking
केवल ऑनलाइन भुगतान स्वीकार किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा Technician Grade-I Signal एवं Technician Grade-III पदों पर अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा।
1. Computer Based Test (CBT): सबसे पहले सभी अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT) में शामिल होना होगा। इसी परीक्षा के आधार पर आगे की मेरिट तैयार की जाएगी।
2. Document Verification (DV): CBT में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान सभी मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा।
3. Medical Examination: दस्तावेज़ सत्यापन के बाद उम्मीदवारों को रेलवे द्वारा निर्धारित मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। संबंधित पद के अनुसार मेडिकल स्टैंडर्ड (A-3/B-1/B-2/C-1) लागू होगा।
4. Final Merit List: CBT प्रदर्शन, दस्तावेज़ सत्यापन तथा मेडिकल फिटनेस के आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी और चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
मेडिकल स्टैंडर्ड (Medical Standards)
रेलवे में नियुक्ति से पहले अभ्यर्थियों को निर्धारित मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा। विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग मेडिकल स्टैंडर्ड निर्धारित किए गए हैं।
पद
मेडिकल स्टैंडर्ड
Technician Grade-I Signal
A-3
Technician Grade-III
A-3 / B-1 / B-2 / C-1 (पद के अनुसार)
मेडिकल परीक्षण में मुख्य रूप से निम्न बिंदुओं की जांच की जाएगी—
दृष्टि (Vision Standard)
Colour Vision
Binocular Vision
Night Vision (जहाँ लागू हो)
सामान्य शारीरिक स्वास्थ्य
LASIK अथवा अन्य Refractive Eye Surgery करा चुके अभ्यर्थी A-3 Medical Standard वाले पदों के लिए पात्र नहीं होंगे। विस्तृत मेडिकल मानक भारतीय रेलवे मेडिकल मैनुअल एवं अधिसूचना में दिए गए हैं।
RRB Technician CBT Exam Pattern
Technician Grade-I Signal
विषय
प्रश्न
गणित (Mathematics)
20
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति
15
सामान्य विज्ञान
20
सामान्य जागरूकता एवं करंट अफेयर्स
10
बेसिक कंप्यूटर एवं एप्लीकेशन
20
बेसिक साइंस एवं इंजीनियरिंग
15
कुल प्रश्न
100
समय
90 मिनट
Technician Grade-III
विषय
प्रश्न
गणित
25
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति
25
सामान्य विज्ञान
40
सामान्य जागरूकता एवं करंट अफेयर्स
10
कुल प्रश्न
100
समय
90 मिनट
परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
परीक्षा ऑनलाइन (Computer Based Test) होगी।
प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होंगे।
परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी सहित अन्य निर्धारित भाषाओं में आयोजित होगी।
आवश्यक दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी—
विनम्र निवेदन 🙏: “यदि आपको यह जानकारी पसंद आई तो अपने सभी दोस्तों एवं रिश्तेदारों के साथ शेयर करना ना भूले और इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने में हमारी मदद करें, जिससे मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को नए-नए अवसरों की जानकारी इस वेबसाइट के माध्यम से समय-समय पर मिलती रहे, इस पोस्ट को अंत तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद !”