MP ITI Guest Faculty Recruitment 2026 – 812 पदों पर अतिथि संकाय भर्ती, आवेदन शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

मध्यप्रदेश में सरकारी आईटीआई (Government ITI) में अध्यापन कार्य करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है। कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के विभिन्न शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में Guest Faculty (मेहमान प्रवक्ता) के 812 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में चयन मेरिट सूची (Merit List) के आधार पर किया जाएगा। इस लेख में आपको पदों का विवरण, महत्वपूर्ण तिथियां, योग्यता, आयु सीमा, मानदेय, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हिंदी में मिलेगी।

 

Total Posts: 812

 

Advt. No. क्रमांक कौविस /मेह, प्रव. / 2026 / 899

 

MP ITI Guest Faculty Recruitment 2026

 

MP ITI Guest Faculty Recruitment 2026
MP ITI Guest Faculty Recruitment 2026

WWW.TEJASJOBS.COM

 

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
विभाग कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, मध्यप्रदेश शासन
भर्ती का नाम MP ITI Guest Faculty Recruitment 2026
पद का नाम Guest Faculty (मेहमान प्रवक्ता)
कुल रिक्त पद 812
भर्ती का प्रकार अतिथि संकाय (Guest Faculty)
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
नौकरी का स्थान मध्यप्रदेश के शासकीय आईटीआई
चयन प्रक्रिया मेरिट सूची के आधार पर
आधिकारिक पोर्टल www.mpskills.gov.in

 

दनाममहत्वपूर्ण तिथियाँ 

कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन पंजीयन एवं सत्यापन प्रारंभ 01 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026
आवेदन सत्यापन अंतिम तिथि 17 जुलाई 2026
Score Card Available Date 21 जुलाई 2026
Objection Apply Last Date  24 जुलाई 2026
Merit List Upload Date 28 जुलाई 2026
PWD Candidates 1st Phase Joining 31/07/2026 – 06/08/2026
PWD Candidates 2nd Phase Joining 07/08/2026 – 13/08/2026
PWD Candidates 3rd Phase Joining 14/08/2026 – 20/08/2026
Common Candidates 1st Phase Joining 21/08/2026 – 27/08/2026
Common Candidates 2nd Phase Joining 31/08/2026 – 07/09/2026
Common Candidates 3nd Phase Joining 15/09/2026 – 21/09/2026

 

भर्ती की मुख्य विशेषताएं

  • मध्यप्रदेश के शासकीय ITI में 812 Guest Faculty पदों पर भर्ती।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
  • केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, अलग से लिखित परीक्षा नहीं होगी।
  • एक अभ्यर्थी पूरे प्रदेश के लिए केवल एक ऑनलाइन आवेदन कर सकेगा।
  • उम्मीदवार आवेदन में अधिकतम 15 ITI/स्थानों की वरीयता (Preference) भर सकते हैं।
  • नियुक्ति अधिकतम 11 माह अथवा नियमित नियुक्ति होने तक रहेगी।

 

पदों का विवरण

पद का नाम  रिक्त पद
Guest Faculty (मेहमान प्रवक्ता) 812
कुल पद 812

 

Name of Post Category No. of Post
ITI Guest Faculty UR 220
OBC 218
SC 132
ST 161
EWS 81
Total Post   812

 

नोट: ट्रेडवार, संस्थानवार एवं संभागवार रिक्तियों का विस्तृत विवरण आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है।

 

आयु सीमा

MP ITI Guest Faculty Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार की आयु निम्नानुसार निर्धारित की गई है।

विवरण  आयु सीमा 
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 62 वर्ष

 

नोट: अधिकतम आयु सीमा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, मध्यप्रदेश शासन के परिपत्र एफ-02-02/2022/42-2, दिनांक 10.11.2023 के अनुसार 62 वर्ष निर्धारित की गई है।

 

शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता

Guest Faculty के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता मध्यप्रदेश औद्योगिक प्रशिक्षण अराजपत्रित तृतीय श्रेणी सेवा भर्ती नियम, 2009 (संशोधन दिनांक 26 सितंबर 2018) के अनुसार निर्धारित होगी।

पद आवश्यक योग्यता
Guest Faculty (Engineering / Technical Trades) संबंधित ट्रेड में भर्ती नियम 2009 (संशोधित 2018) के अनुसार निर्धारित योग्यता
अन्य व्यवसाय (Trades) DGT (Directorate General of Training) द्वारा निर्धारित मान्य शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता

 

संबंधित ट्रेड की विस्तृत योग्यता DGT एवं विभागीय भर्ती नियमों के अनुसार मान्य होगी। योग्यता सूची: Click Hereआवश्य

 

पात्रता 

  • आवेदक मध्यप्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • एक अभ्यर्थी पूरे प्रदेश के लिए केवल एक ऑनलाइन आवेदन कर सकेगा।
  • आवेदन करते समय Base Qualification का सही चयन करना अनिवार्य होगा।
  • आवेदन लॉक (Lock) होने के बाद किसी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा।
  • उम्मीदवार अधिकतम 15 ITI/संस्थानों की वरीयता भर सकता है।
  • आवेदन का दस्तावेज सत्यापन निर्धारित समय में कराना अनिवार्य होगा।

 

आवेदन शुल्क

आधिकारिक अधिसूचना में किसी भी श्रेणी के अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क लेने का उल्लेख नहीं किया गया है।

यदि विभाग बाद में अलग से शुल्क निर्धारित करता है, तो इसकी सूचना आधिकारिक पोर्टल पर जारी की जाएगी।

 

मानदेय

चयनित Guest Faculty को उपस्थिति के आधार पर मानदेय प्रदान किया जाएगा।

मानदेय की गणना

मानदेय = (उपस्थित दिवस ÷ माह के कुल कार्य दिवस) × ₹20,000

पद अधिकतम मानदेय
Guest Faculty (Trade / Drawing / Mathematics) ₹20,000 प्रति माह (अधिकतम)

 

कार्य अवधि

विवरण जानकारी
नियुक्ति अवधि अधिकतम 11 माह
वैकल्पिक समाप्ति सत्र समाप्ति तक
अन्य स्थिति नियमित नियुक्ति / स्थानांतरण / अन्य शासकीय कारणों से पद भरने तक

 

यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी (Guest Faculty) आधार पर होगी।

मेरिट तैयार करने की प्रक्रिया

Guest Faculty चयन के लिए मेरिट सूची निम्नलिखित वेटेज के आधार पर तैयार की जाएगी।

घटक (Component) अधिकतम अंक
शैक्षणिक / तकनीकी योग्यता 70 अंक
उच्चतर योग्यता 10 अंक
अनुभव 20 अंक
कुल 100 अंक
 
निजी ITI का अनुभव तभी मान्य होगा जब उसके साथ EPF / ESIC Slip अथवा Bank Statement प्रस्तुत किया जाएगा।
 

दस्तावेज सत्यापन

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित समयावधि में अपने आवेदन का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा।

  • सत्यापन संबंधित Government ITI में किया जाएगा।
  • केवल सत्यापित (Verified) आवेदन ही मेरिट सूची में शामिल किए जाएंगे।
  • निर्धारित समय में सत्यापन नहीं कराने वाले अभ्यर्थियों का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा (Written Exam) आयोजित नहीं की जाएगी।

चयन निम्नलिखित प्रक्रिया के अनुसार होगा—

  • ऑनलाइन आवेदन
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेरिट (वरीयता) सूची तैयार करना
  • संस्थानवार एवं ट्रेडवार वरीयता सूची प्रकाशित करना
  • चरणबद्ध कार्यग्रहण (Joining)

विभाग द्वारा अलग से चयन सूची जारी नहीं की जाएगी। केवल वरीयता सूची (Merit List) प्रकाशित की जाएगी।

कार्यग्रहण

मेरिट सूची जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि तक संबंधित ITI में उपस्थित होकर कार्यग्रहण करना होगा।

यदि—

  • प्रथम वरीयता वाला अभ्यर्थी निर्धारित समय में कार्यग्रहण नहीं करता है, तो अगले अभ्यर्थी को अवसर दिया जाएगा।
  • किसी अभ्यर्थी का एक से अधिक संस्थानों में प्रथम स्थान आता है, तो वह केवल एक संस्थान में ही कार्यग्रहण कर सकेगा।
  • तीन चरणों के बाद भी पद रिक्त रहने पर संस्थान वरीयता सूची के अगले अभ्यर्थियों को आमंत्रित कर सकेगा।
  • यदि कार्यरत Guest Faculty त्यागपत्र देता है, तो वरीयता सूची से अगला पात्र अभ्यर्थी बुलाया जाएगा।
  • वरीयता सूची प्रारंभिक रूप से 6 माह तक वैध रहेगी, जिसे आवश्यकता अनुसार अगले 6 माह तक बढ़ाया जा सकता है।

आवश्यक दस्तावेज

दस्तावेज सत्यापन एवं कार्यग्रहण के समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे—

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी
  • 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची
  • ITI / Diploma / Degree की अंकसूची एवं प्रमाण-पत्र
  • ATI / CTI / ITOT / RPL प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
  • अनुभव प्रमाण-पत्र
  • EPF / ESIC Slip / Bank Statement (निजी ITI अनुभव के लिए)
  • आधार कार्ड
  • मूल निवासी प्रमाण-पत्र
  • जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पहचान पत्र
  • मूल दस्तावेज एवं दो सेट स्वप्रमाणित छायाप्रतियाँ

महत्वपूर्ण निर्देश 

  • आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
  • एक अभ्यर्थी केवल एक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
  • अधिकतम 15 संस्थानों की वरीयता भरने का विकल्प उपलब्ध होगा।
  • आवेदन लॉक होने के बाद कोई संशोधन संभव नहीं होगा।
  • दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य है।
  • अलग से चयन सूची जारी नहीं होगी, केवल वरीयता सूची प्रकाशित की जाएगी।
  • नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी (Guest Faculty) होगी।
  • कार्य अवधि अधिकतम 11 माह अथवा नियमित नियुक्ति होने तक रहेगी।
  • मानदेय उपस्थिति के आधार पर देय होगा।

आवेदन प्रक्रिया 

MP ITI Guest Faculty Recruitment 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन (Online Mode) स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी विभाग के अधिकृत पोर्टल पर जाकर निर्धारित समय-सीमा में आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले मध्यप्रदेश कौशल विकास विभाग के अधिकृत Guest Faculty Portal पर जाएं।
  • नए अभ्यर्थी New Registration करके अपना User ID एवं Password प्राप्त करें।
  • Login करने के बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता एवं तकनीकी योग्यता दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • प्रदेश के विभिन्न ITI में उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार अधिकतम 15 संस्थानों (Preferences) का चयन करें।
  • आवेदन को Final Submit करने से पहले सभी जानकारी का Preview देखें।
  • आवेदन Lock (Final Submit) करें।
  • आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें तथा निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन कराएं।

महत्वपूर्ण: आवेदन लॉक (Lock) होने के बाद उसमें किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

Important Links for MP ITI Guest Faculty Bharti 2026

Official Details Links
आधिकारिक विभाग कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, मध्यप्रदेश
ऑनलाइन आवेदन पोर्टल Click Here
आधिकारिक वेबसाइट Click Here
Notification Download Click Here
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ 01 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026
मेरिट सूची पोर्टल पर जारी होगी
Follow us on Facebook  Follow Us
Join Our Whatsapp Channel Join Now
Join Our Telegram Channel Join Now

 

मध्य प्रदेश की अन्य लेटेस्ट भर्ती – 2026

Cotton Corporation of India CCI Recruitment 2026: 148 पदों पर भर्ती

Indian Army SSC Technical Men Recruitment 2026 – 350 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
म.प्र. राज्य लघुवनोपज संघ में  विभिन्न पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

 

विनम्र निवेदन 🙏: “यदि आपको यह जानकारी पसंद आई तो अपने सभी दोस्तों एवं रिश्तेदारों के साथ शेयर करना ना भूले और इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने में हमारी मदद करें, जिससे मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को नए-नए अवसरों की जानकारी इस वेबसाइट के माध्यम से समय-समय पर मिलती रहे, इस पोस्ट को अंत तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद !”

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now