मध्य प्रदेश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), इंदौर द्वारा संविदा आधार पर वाहन चालक (Driver) के पद पर भर्ती हेतु आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवारों को आवेदन करने का अवसर दिया गया है। वे उम्मीदवार जो इन रिक्त पदों में रुचि रखते हैं और सभी पात्रता मानदंड पूरे करते हैं, वे अधिसूचना पढ़कर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं । MP DLSA Indore Recruitment 2026 की संपूर्ण जानकारी हिंदी में इस लेख में दी गई है ।
कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इंदौर(मध्यप्रदेश)
वाहन चालक पद के लिए उम्मीदवार के पास निम्न योग्यताएं होना आवश्यक है:
न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण।
हिंदी भाषा पढ़ने एवं लिखने का ज्ञान।
वैध ड्राइविंग लाइसेंस।
वाहन चलाने का व्यावहारिक अनुभव।
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (भर्ती एवं सेवा शर्तें) नियम 2009 के अनुसार निर्धारित पात्रता।
वेतन / मानदेय
पदनाम
वेतनमान
वाहन चालक (Driver)
₹14000/- प्रति माह
निर्धारित मानदेय के अतिरिक्त कोई अन्य भत्ता देय नहीं होगा।
आवेदन शुल्क
यह आवेदन भरने के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है, आवेदन नि:शुल्क भरा जाएगा ।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:
आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी
व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview)
व्यवहारिक ड्राइविंग परीक्षा (Driving Test)
दस्तावेज सत्यापन
अंतिम चयन साक्षात्कार एवं ड्राइविंग टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष पूर्ण होना आवश्यक है। अधिकतम आयु 40 वर्ष है। उम्मीदवारों को विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना चाहिए।
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निर्धारित आवेदन पत्र भरकर आवश्यक स्वप्रमाणित दस्तावेजों एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आवेदन जमा करें।
आवेदन निम्न माध्यम से भेजा जा सकता है:
स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर या रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से
आवेदन भेजने का पता
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर, इंदौर (मध्यप्रदेश)
आवश्यक दस्तावेज
10वीं की अंकसूची
ड्राइविंग लाइसेंस
पहचान पत्र
निवास प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र
महत्वपूर्ण निर्देश
अपूर्ण आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।
सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य है।
साक्षात्कार के समय मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।
चयनित उम्मीदवार को पुलिस सत्यापन एवं मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
नियुक्ति पूर्णतः संविदा आधार पर 2 वर्ष के लिए होगी।
निष्कर्ष
यदि आपके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस है और आप सरकारी संस्थान में वाहन चालक के रूप में कार्य करना चाहते हैं, तो DLSA इंदौर भर्ती 2026 एक अच्छा अवसर है। इस भर्ती में केवल 1 पद उपलब्ध है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 18 जून 2026 से पहले अपना आवेदन अवश्य जमा करें।
विनम्र निवेदन 🙏: “यदि आपको यह जानकारी पसंद आई तो अपने सभी दोस्तों एवं रिश्तेदारों के साथ शेयर करना ना भूले और इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने में हमारी मदद करें, जिससे मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को नए-नए अवसरों की जानकारी इस वेबसाइट के माध्यम से समय-समय पर मिलती रहे, इस पोस्ट को अंत तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद !”